झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! तय हुई तिथि, इस दिन आएगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

By : Mansi Kumari
झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! तय हुई तिथि, इस दिन आएगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए राहतभरी खबर हैं. नवंबर महीने की किस्त अब जल्द ही उनके बैंक खातों में पहुंचने वाली हैं. राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों में राशि हस्तांतरण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं.

पूर्वी सिंहभूम जिले में योजना के करीब 2 लाख 80 हजार से अधिक लाभुकों को इस माह की राशि मिलने वाली हैं. जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, राशि भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों के भीतर लाभुकों के खाते में 2500 रुपये की सहायता राशि जमा हो जाएगी.

गौरतलब है कि इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती हैं. जिले में इस योजना के लिए कुल 3 लाख 7 हजार आवेदन आए थे, जिनमें से लगभग 2.80 लाख आवेदनों को स्वीकृति मिली हैं. हालांकि, अभी भी कई खातों में तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं. कई लाभुकों के खातों में आधार मिसमैच, नन-डीबीटी लिंकिंग जैसी समस्याओं के कारण भुगतान अटक जाता हैं. विभाग के अनुसार, ऐसे मामलों की संख्या हर महीने हजारों में होती है, जिनका निपटारा लगातार किया जा रहा हैं. दूसरी ओर राज्य में सर्वजन पेंशन योजना की राशि भी लाभुकों के खातों में भेज दी गई हैं. हालांकि केंद्रीय पेंशन मद में इस बार आवंटन नहीं होने से कुछ लाभुकों का भुगतान लंबित हैं.

बता दें कि, 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान होना है, जिसके पहले लाभुकों के खातों में राशि भेजे जाने की संभावना जताई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: गुब्बारे सा फूला पेट पिचकने लगेगा, बस ऐसे खाएं मेथी दाना.. वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक के है गजब फायदे

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य