जीत के बाद भी हार: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में महेश तिवारी अयोग्य घोषित, प्रयाग महतो बने विजेता

By : News11 Bharat
जीत के बाद भी हार: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में महेश तिवारी अयोग्य घोषित, प्रयाग महतो बने विजेता

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद सामने आई तस्वीर ने कानूनी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. वरिष्ठ अधिवक्ता महेश तिवारी ने चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए मतों के आधार पर जीत हासिल कर ली थी और वे निर्वाचित होने की स्थिति में पहुंच चुके थे. हालांकि, परिणाम घोषित होने से ठीक पहले घटनाक्रम ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया. अंतिम आंकड़ों में पर्याप्त मत मिलने के बावजूद उनके निर्वाचन पर रोक लगा दी गई, जिससे उनकी जीत अधर में लटक गई.

कानूनी अड़चन बनी बाधा
इस निर्णय के पीछे एक पुराना आपराधिक मामला मुख्य कारण बना. हाल ही में एक मामले में अदालत द्वारा महेश तिवारी को दोषी ठहराया गया था, जिसके चलते बार काउंसिल के नियम उनके खिलाफ लागू हो गए.

दुर्व्यवहार के मामले में दोषसिद्धि का असर
महेश तिवारी पर एक महिला वकील के साथ मारपीट और अनुचित व्यवहार करने का आरोप था. मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें दोषी पाया. बार काउंसिल के नियम स्पष्ट करते हैं कि किसी गंभीर आपराधिक मामले में दोषसिद्ध उम्मीदवार चुनाव लड़ने या पद ग्रहण करने के योग्य नहीं होता. इसी आधार पर चुनाव समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए महेश तिवारी को अयोग्य घोषित कर दिया. परिणामस्वरूप, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रयाग महतो को विजेता घोषित किया गया. प्रयाग महतो के विजेता घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. 

ये भी पढ़ें- Ranchi Traffic Alert: आज सड़क पर उतरेंगी भाजपा की नारी शक्ति, गर्मी और जाम के बीच संभलकर निकलें घर से बाहर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य