हत्याकांड की निंदा

धर्मेंद्र हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तार करने और परिजन को 50 लाख मुआवजे की मांग - झारखंड क्रांति मंच

31 जुलाई की रात को हत्या कर शव को देवगन डैम पर फेंक दिया गया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धर्मेंद्र हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तार करने और परिजन को 50 लाख मुआवजे की मांग - झारखंड क्रांति मंच

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु और पलामू जिलाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी ने छतरपुर प्रखंड के देवगन निवासी धर्मेंद्र राम की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है. 31 जुलाई की रात को हत्या कर अपराध को अंजाम दिया गया और शव को देवगन डैम पर फेंक दिया गया.

​झारखंड क्रांति मंच ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, तीनों बच्चों को मुफ्त शिक्षा, पत्नी को पेंशन व आवास और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.

​पलामू में पुलिस की नाकामी के कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है. इसके अलावा मेदिनीनगर स्थित MMCH अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है. सुबह 6:00 बजे शव पहुंचने के बावजूद पोस्टमार्टम में करीब 6 घंटे का समय लगा. पोस्टमार्टम में सहायता करने वाले कर्मचारियों द्वारा पैसों की मांग की गई, जिससे दुखी परिजन और परेशान हुए. मंच ने उपायुक्त से इस समस्या का तुरंत समाधान निकालने की मांग की है.

​घर के इकलौते कमाने वाले 35 वर्षीय धर्मेंद्र राम की हत्या से उनकी पत्नी और तीन बच्चों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी छतरपुर पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है.

​झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस अवसर पर हीरामन राम, मुखिया पति श्रवण राम, रामावतार राम और ललन प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे.

​झारखंड क्रांति मंच ने कहा कि कल यानि 4 अगस्त 2026 को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में छतरपुर के SDO, DSP, थाना प्रभारी और BDO/CO को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा. इसके साथ ही छतरपुर नगर पंचायत स्थित आंबेडकर पार्क की जमीन हड़पने के विरोध में भी अधिकारियों को अलग से ज्ञापन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर बसिया के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य