हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग तेज, विधायक संजय सिंह यादव को सौंपा गया ज्ञापन

By : Vaibhaw Vikram
हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग तेज, विधायक संजय सिंह यादव को सौंपा गया ज्ञापन

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
प्रगतिशील पत्रकार मंच हुसैनाबाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की बुनियादी समस्याओं के समाधान एवं कार्यक्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई. मंच के अध्यक्ष कमलेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रगतिशील पत्रकार मंच वर्ष 1990 से स्थापित संगठन है, जो निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करता आ रहा है.बावजूद इसके हुसैनाबाद में पत्रकार भवन नहीं होने के कारण पत्रकारों को समाचार संकलन एवं संप्रेषण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज प्रखंड के दर्जनों पत्रकारों के लिए एक सुविधायुक्त पत्रकार भवन का निर्माण आवश्यक है, ताकि पत्रकार बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें.पत्रकार भवन बनने से पत्रकारों को एकजुट होने का अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाने में भी आसानी होगी. विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाते हैं. 

उन्होंने आश्वासन दिया कि हुसैनाबाद में पत्रकारों के लिए सुविधायुक्त पत्रकार भवन का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.प्रतिनिधिमंडल में कमलेश कुमार विश्वकर्मा, संजय ओझा, जितेंद्र प्रसाद, सतेंद्र चंदेल, जितेंद्र रावत, धनंजय कुमार, विकास कुमार, अखलेश पासवान, दीप नारायण कुमार सहित मंच के कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी की घटना में शामिल तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।