Ranchi Theft

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में हुई भीषण चोरी

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में चोरों ने एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया. चोरी की इस घटना में दुकानों से नकदी के साथ बड़ी मात्रा में कीमती सामान भी गायब होने की बात सामने आई.

By : Amisha Pathak
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में हुई भीषण चोरी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में चोरों ने एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया. चोरी की इस घटना में दुकानों से नकदी के साथ बड़ी मात्रा में कीमती सामान भी गायब होने की बात सामने आई. जानकारी के मुताबिक, सुजाता प्लास्टिक दुकान में करीब 2 लाख 9 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी हुई है. वहीं, राहुल हार्डवेयर से 5 लाख नकद के साथ 15 लाख के सामान की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोतवाली थाना प्रभारी समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके.

एक ही इलाके में कई दुकानों को निशाना बनाए जाने के बाद व्यापारियों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है. घटना ने अपर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दूसरी तरफ पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की तालाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: JSSC CGL पेपर लीक मामले में  CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा से दो युवकों को दबोचा

संबंधित सामग्री

रांची: धुर्वा सेक्टर-3 मार्केट में चोरों का धावा, एक साथ 5-6 दुकानों में चोरी

रांची: धुर्वा सेक्टर-3 मार्केट में चोरों का धावा, एक साथ 5-6 दुकानों में चोरी

पुलिस और फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. 

रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची जांच कमेटी

रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची जांच कमेटी

सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम ट्यूलिप हॉस्पिटल की जांच कर रही है.

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रांची: 3.19 किलो अफीम तस्करी मामले में 3 आरोपियों को 15-15 साल की सजा

रांची: 3.19 किलो अफीम तस्करी मामले में 3 आरोपियों को 15-15 साल की सजा

ओरमांझी टोल प्लाजा के पास गुप्त सूचना के आधार पर रांची से हजारीबाग जा रही एसी बस से 3.190 किलो अफीम बरामद किया गया था.