उपाधीक्षक को आवेदन

अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में बंद अल्ट्रासाउंड व जांच मशीनें चालू कराने की मांग

प्रगतिशील युवक क्लब जपला प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी स्वास्थ्य उपाधीक्षक को सौपा ज्ञापन <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में बंद अल्ट्रासाउंड व जांच मशीनें चालू कराने की मांग

विकास कुमार/हुसैनाबाद 

पलामू/डेस्क:  प्रगतिशील युवा क्लब, जपला के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण से मुलाकात कर अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड और लैब की सीबीसी व आरबीएस जांच मशीनों को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की.प्रतिनिधिमंडल ने तकनीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर उपाधीक्षक को आवेदन सौंपा. प्रगतिशील युवा क्लब जपला के अध्यक्ष प्रदीप पटेल (पीपी) ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने से गरीब मरीजों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है. उन्हें निजी जांच केंद्रों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है, जहां करीब 600 से 1500 रुपये तक खर्च हो जाते हैं. अस्पताल में सेवा शुरू होने से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और मरीजों का समय व आने-जाने का खर्च भी बचेगा. उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल पर शहर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी भी निर्भर है. सभी ने जल्द सुविधा शुरू करने का मांग किया है. मौके पर प्रगतिशील युवा क्लब के उपाध्यक्ष वारिश खान, शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, चिराग पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: डीएवी कथारा की छात्रा शारा सिन्हा का सीसीएल के ‘लाल- लाडली’ योजना में चयन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य