देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में भूअर्जन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

पंचायतवार शिविर का आयोजन कर रैयतों के कागजात की त्रुटियां दूर कर मुआवजे का करें भुगतान - उपायुक्त

By : News11 Bharat
देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में भूअर्जन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भूअर्जन एवं भूमि सुधार, भू-हस्तांतरण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भूअर्जन से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर बासुकीनाथ फोर लेन कार्य में हो रही देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ मधुपुर बाईपास नई बि.जी रेल लाइन परियोजना कार्य मे हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को रेलवे से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त मुआवजा भुगतान के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन का निर्देश दिया गया, ताकि शिविर का आयोजन कर रैयतों के कागजातों की त्रुटियां दूर कर मुआवजे का भुगतान किया जा सके.

बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री अमर प्रसाद, नेशनल हाइवे, एनएचआई के कार्यपालक अभियंता, रेलवे के अधिकारी, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक, टैगिंग रसीद गायब

संबंधित सामग्री

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार