देवघर: जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

By : News11 Bharat
देवघर: जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके. इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा. साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भूअर्जन पदाधिकारी श्री अमर कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री ओम प्रियदर्शी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  किशनगंज में जनसभा कैराना सांसद इकरा हसन ने किया महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार

संबंधित सामग्री

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण