प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को बरवाडीह प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित विद्यालय केड़, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय गाड़ी एवं आंगनबाड़ी केंद्र गाड़ी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन–पाठन की स्थिति, छात्र–छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया.
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो तथा विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने साफ–सफाई और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया.निरीक्षण में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में लगा ब्लड डोनेशन कैम्प, छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह