न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट अभी नहीं आयी है. बात अगर न्यूनतम तापमान की करें तो गुमला और रांची के कांके में पारा 5° के आसपास जरूर है, लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 8°-10° के इर्द-गिर्द ही चल रहा है. हवा के नहीं चलने कारण कुछ राहत जरूर है, लेकिन रात के समय में घरों के अन्दर ही रहना ज्यादा बेहतर है.
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के मौसम का जो पूर्वानुमान जताया है, उसके अनुसार कहीं-कहीं 1°-2° तापमान में गिरावट आ सकती है, आम तौर पर झारखंड, विशेष कर रांची में न्यूनतम पारा 8°-10° के ही आसपास रहेगा. रांची वासियों को मौसम में जो थोड़ी राहत है, वह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अन्तर की वजह से है. न्यूनतम तापमान जहां 8° के आसपास है, वहीं अधिकतम तापमान 23° के समीप है.
यह भी पढ़ें: अरगोड़ा स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, रांची उपायुक्त ने उठाया बड़ा कदम