IIT JEE एडवांस्ड-2026 में राजगंज के देव कुमार अग्रवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, AIR 11,916 किया प्राप्त

By : Vaibhaw Vikram
IIT JEE एडवांस्ड-2026 में राजगंज के देव कुमार अग्रवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, AIR 11,916 किया प्राप्त

न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
IIT JEE एडवांस्ड-2026 के परीक्षा परिणाम में राजगंज के होनहार छात्र देव कुमार अग्रवाल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. देव कुमार को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11,916 प्राप्त हुई है. देव कुमार ने अपनी सफलता के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासित अध्ययन को श्रेय दिया. उन्होंने कोटा में रहकर जेईई की तैयारी की थी. उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजगंज में हुई तथा उन्होंने बड्स गार्डन, राजगंज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इससे पूर्व जेईई मेन्स-2026 में भी उन्होंने 99.61 प्रतिशताइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.

देव कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनके पिता संतोष प्रसाद सहित जगदीश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल तथा अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. राजगंज के विद्यार्थियों के लिए देव कुमार की यह सफलता प्रेरणास्रोत बन गई है. उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच पलामू टाइगर रिजर्व में 'वाटरहोल गणना' संपन्न, मचानों से हुई वन्यजीवों की निगरानी
 
संबंधित सामग्री

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.