योजनाओं की समीक्षा

'दिशा' की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में सड़क, आवास, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
'दिशा' की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ समाहरणालय सभागार में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई. बैठक में सड़क, आवास, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई.

सांसद ने लंबित योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. जर्जर सड़कों की मरम्मत, धरमपुर-पाकुड़ सड़क निर्माण में तेजी तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उपायुक्त मेघा भारद्वाज, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू, निशात आलम, एसपी अनुदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा पाकुड़ जिला पुलिस को 14 नए पेट्रोलिंग वाहन (बोलेरो) और 18 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें आवंटित की गई हैं. इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मौजूद थे...

यह भी पढ़ें: गांडेय में तीन माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ खोला मोर्चा

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.