पर्यावरण संदेश

सिमडेगा में बच्चों संग पौधरोपण कर डीएफओ ने दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश

बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिमडेगा डीएवी स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सिमडेगा में बच्चों संग पौधरोपण कर डीएफओ ने दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से डीएवी स्कूल सिमडेगा में आयोजित वन महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएफओ सिमडेगा शशांक शेखर सिंह और प्राचार्य सुजय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्य सुजय मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए बच्चों को जीवन में वृक्ष के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. ये हमें ऑक्सीजन देते हैं, प्रदूषण कम करते हैं और धरती का तापमान नियंत्रित रखते हैं. 

वहीं डीएफओ सिमडेगा शशांक शेखर सिंह ने वृक्ष के महत्व बताते हुए कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, अल नीनो और अनियमित बारिश जैसी समस्याओं का मुख्य कारण जंगलों का कटाव है. उन्होंने बताया कि एक पेड़ 50 साल तक ऑक्सीजन देता है और मिट्टी, पानी दोनों को बचाता है. झारखंड में 29% वन क्षेत्र होना जरूरी है, लेकिन अभी हम उससे कम हैं. इसलिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम 5 पेड़ लगाने चाहिए. उन्होंने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से अपील की कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसकी 3 साल तक देखभाल भी जरूरी है.

कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने वृक्ष के महत्व से जुड़ी एक लघु नाटिका का मंचन भी किया. इसके बाद डीएफओ सहित प्रचार्य स्कूल प्रबंधक और स्कूली बच्चों ने कैंपस में वृक्षारोपण किए.

यह भी पढ़ें: घाघरा: खेत में काम के दौरान करंट लगने से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों ने मुआवजे की  मांग की

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.