धनबाद: प्रखंड के मुखिया को अब तक भुगतान नहीं, 2022 से ‘सरकार आपके द्वार’ में खर्च की गई राशि अटकी

By : News11 Bharat
धनबाद: प्रखंड के मुखिया को अब तक भुगतान नहीं, 2022 से ‘सरकार आपके द्वार’ में खर्च की गई राशि अटकी

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  प्रखंड के मुखियाओं ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए वर्ष 2022, 2023 और 2024 में आयोजित 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में किए गए निजी खर्च की राशि का भुगतान जल्द कराने की मांग की है.

मुखियाओं का कहना है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में टेंट, शामियाना, सजावट, एलईडी डिस्प्ले, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च मुखियाओं ने अपने निजी स्तर से उठाया था, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और पंचायत के हर वर्ग को योजना का लाभ मिल सके.

मुखियाओं ने बताया कि सभी संबंधित बिल और वाउचर प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिए गए, फिर भी अब तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं हुआ है.

मुखिया मनोज कुमार ने बताया की 2022 में जब ‘सरकार आपके द्वार’ योजना शुरू हुई, तब से हम लोग अपने जेब से पैसा खर्च करके कार्यक्रम कराते रहे हैं. हर साल यह भरोसा दिया गया कि भुगतान जल्द कर दिया जाएगा, लेकिन 2024 तक एक भी पैसा नहीं मिला. अब 2025 में फिर से कार्यक्रम कराने का निर्देश आया है, जबकि हम पहले ही तीन बार खर्च कर चुके हैं. चौथी बार अपने जेब से खर्च करने की स्थिति में नहीं हैं. मुखियाओं ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और भुगतान की मांग की.

वहीं, उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा की मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने आज इस संबंध में सूचना दी है. तत्काल डीडीसी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित फाइलों की जांच कर लंबित भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए. पंचायतीराज व्यवस्था में मुखियाओं की भूमिका अहम है, इसलिए ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रमों में किसी तरह की वित्तीय बाधा नहीं रहने दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: आईआईटी-आईएसएम धनबाद में टन-एड 2025 वर्कशॉप की शुरुआत

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ