पुलिस कार्रवाई

अड्डाबाजी के खिलाफ धनबाद पुलिस का बड़ा अभियान, एसएसपी के निर्देश पर चले अभियान में 16 लोग हिरासत में

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध रूप से एकत्रित लोगों की जांच की और अनावश्यक रूप से अड्डाबाजी कर रहे लोगों पर कार्रवाई की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अड्डाबाजी के खिलाफ धनबाद पुलिस का बड़ा अभियान, एसएसपी के निर्देश पर चले अभियान में 16 लोग हिरासत में

अरुण कुमार बरनवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाकर संदिग्ध रूप से एकत्रित लोगों की जांच की और अनावश्यक रूप से अड्डाबाजी कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की.

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से कुल 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद मामले की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय तक बेवजह जमा होकर अड्डाबाजी करने से कई बार असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है.

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करने, संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

धनबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे. स्कूल परिसर, कॉलेज परिसर, पार्क, मैदान, सुनसान इलाकों समेत सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी.

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पिता ने 10 लोगों पर लगाया साजिश कर हत्या का आरोप

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.