न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: धनबाद से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि धनबाद पुलिस ने भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के गुर्गे सैफी उर्फ मेजर को दूसरी बार रिमांड पर लिया है. जानकारी के लिए बता दें, धनबाद पुलिस ने इससे पूर्व भी तीन दिनों तक सैफी उर्फ मेजर को रिमांड पर रखकर पूछताछ कर चुकी है. पूछताछ में उसने प्रिंस खान गैंग से जुड़े कई स्लीपर सेल व्हाइट कॉलर और शागिर्दों की जानकारी दी थी.
यह भी पढ़ें: सारंडा जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता