विवाद-मारपीट

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड के पंडा मसीया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में 25 वर्षीय अब्दुल अंसारी, 19 वर्षीय साजिद अंसारी एवं 22 वर्षीय विकास गोप शामिल हैं.परिजनों ने तीनों घायलों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रेफर कर दिया.जानकारी के अनुसार बीते 5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान युवक डांस कर रहे थे.इसी क्रम में डांस करते समय एक युवक का पैर दूसरे युवक के पैर में लग गया.इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. मामले के दूसरे दिन फिर से इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई.

मारपीट की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए.घटना के बाद मामला भरनो थाना पहुंचा.दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ भरनो थाने में लिखित आवेदन दिया गया है.पुलिस द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है.पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ विवाद के कारणों एवं मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जांच कर रही है.इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडा मसीया गांव के प्रबुद्ध एवं अमन पसंद लोग मामले को लेकर भरनो थाना पहुंचे.उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर आपसी विवाद को शांत करने की पहल की और उन्हें गांव वापस ले गए.गांव के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गांव की शांति एवं आपसी भाईचारा भंग नहीं होने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि गांव में बैठक कर दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को आपसी समझौते एवं बातचीत के माध्यम से शांत कराने का प्रयास किया जाएगा.उनका कहना है कि गांव में अब तक किसी प्रकार का आपसी मतभेद नहीं था और वे नहीं चाहते कि एक छोटी-सी घटना के कारण गांव का माहौल खराब हो.उन्होंने ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान डीजे बजाकर डांस कराने की बढ़ती परंपरा को लेकर चिंता जताई है.

लोगों का कहना है कि शिक्षक दिवस जैसे शैक्षणिक एवं सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों में अब डीजे लगाकर डांस करने की परंपरा बढ़ रही है.यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं.ग्रामीणों ने सभी विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई,ताकि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो और विद्यालयों का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य