ईंट से हमला

जूता पहनकर घर आने से मना करने पर विवाद, ईंट से हमला करने का आरोप

बोरसोल थाना क्षेत्र के कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत कुमारडुबी गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है.

By : Ark Sahuliyar
जूता पहनकर घर आने से मना करने पर विवाद, ईंट से हमला करने का आरोप

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बोरसोल थाना क्षेत्र के कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत कुमारडुबी गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. राजेश कुमार दास ने बरसोल थाना में लिखित शिकायत देकर तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, राजेश ने घर में जूता पहनकर आने से मना किया था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. राजेश का आरोप है कि उनकी दोनों छोटी बेटियों खुशी दास और आरुषि दास पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गईं. पीड़ित ने विजय दत्ता, बिहारी दत्ता और राहुल दत्ता को आरोपी बनाया है. घटना को लेकर परिवार ने बोरसोल थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. इस मामले में बरसोल पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है.
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.