दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

By : Ark Sahuliyar
दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इन पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी एसडीएम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई. अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में हुई बारिश से डैम और तालाबों में जलस्तर बढ़ा है, ऐसे में सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेटिंग की जाएगी. 

डीसी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए. इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों और पूजा स्थलों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो.प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दीपावली और काली पूजा के दौरान आतिशबाजी, बिजली सजावट और सार्वजनिक आयोजनों पर सुरक्षा एजेंसियों की विशेष नजर रहेगी. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए सतर्कता और समन्वय बनाए रखें.

ये भी पढ़ें- ACB की सील नहीं हटेगा विनय सिंह के शोरूम से, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई