सिमडेगा में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की हुई बैठक, 03 नियुक्ति की मिली अनुशंसा

By : Vaibhaw Vikram
सिमडेगा में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की हुई बैठक, 03 नियुक्ति की मिली अनुशंसा

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित कुल 08 आवेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने सभी मामलों की क्रमवार जांच एवं समीक्षा करते हुए विभागीय प्रावधानों के अनुरूप निर्णय लिया.

बैठक में विस्तृत चर्चा के उपरांत 03 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु सर्वसम्मति से अनुशंसा की गई. वहीं 04 आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी अथवा तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के कारण संबंधित विभागों को सुधार के लिए वापस भेजा गया. इसके अतिरिक्त 01 मामले को उम्र संबंधी परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग को प्रेषित किया गया.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों में आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित कर उन्हें पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को जल्द लाभ मिल सके. उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

बैठक में अपर समाहर्ता  ज्ञानेन्द्र, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक  दीपक राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मांडर के भारथी ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन में अंर्तराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन, उपस्थित नर्सों को किया गया सम्मानित

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी