निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान ने राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान ने राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: प्रमंडलीय आयुक्त, सिंहभूम (कोल्हान) रविरंजन कुमार विक्रम ने आज राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ नीतीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जैवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेख संधारण, जनसेवा से संबंधित व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की क्रमवार विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी लंबित कार्यों एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को सुगम, पारदर्शी, समयबद्ध एवं नागरिक हितैषी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि आमजनों के साथ सहयोगात्मक, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार के वैध कार्य अथवा योजनाओं के लाभ प्रदान करने में अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाए. प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए कार्यालयीन कार्यों में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया.

प्रमंडलीय आयुक्त ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदनों तथा जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्राप्त परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने शिकायतों के नियमित अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) एवं प्रकरणवार समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर उपलब्ध कराने को भी कहा.

उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय भाषा एवं स्थानीय माध्यमों के जरिए किया जाए, ताकि योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा अधिक से अधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें. इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों को और सुदृढ़ करने तथा योजनाओं के प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान आगामी 5 अगस्त, 2026 को SIR-2026 के अंतर्गत प्रकाशित की जाने वाली ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल की तैयारियों एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई. प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने, आंकड़ों एवं अभिलेखों का सूक्ष्म सत्यापन सुनिश्चित करने तथा ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति अपनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु सतत एवं प्रतिबद्ध प्रयास करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ डीसी ने किया पतरातू स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य