न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों के लिए सोमवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान के निर्देश पर चयनित दिव्यांग लाभुकों के बीच व्हीलचेयर, ट्राई-साइकिल एवं बैसाखी जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ने उपकरण वितरित किए. उपकरण पाकर दिव्यांगजनों में काफी खुशी देखी गई और समाज कल्याण विभाग की इस पहल की जमकर सराहना हुई. मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाया जाए. ऐसे सहायक उपकरण उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं.कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख के अलावे बीडीओ सह सीडीपीओ सुनील वर्मा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम, दिव्यांग संघ के अध्यक्ष उमेश मेहता, महिला पर्यवेक्षिका सीमा झा, कान्ति देवी, किरण कुमारी, प्रेमलता कुजूर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षय कुमार द्विवेदी सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप पर गहराया संकट! मद्रास हाई कोर्ट की टिप्पणी पाश्चात्य सांस्कृतिक के लिए बड़ा झटका!