पेयजल समस्या दूर

चौपारण के दैहर में पासी टोला की पेयजल समस्या दूर, लगा नया चापानल  

समाजसेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा और ग्राम मुखिया के संयुक्त प्रयास से टोले में नया चापानल लगाकर ग्रामीणों को सौंप दिया गया है.

By : Dipali Kumari
चौपारण के दैहर में पासी टोला की पेयजल समस्या दूर, लगा नया चापानल  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड के ग्राम दैहर स्थित चर्चित पासी टोला में पिछले एक महीने से जारी पेयजल संकट का समाधान हो गया है. समाजसेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा और ग्राम मुखिया के संयुक्त प्रयास से टोले में नया चापानल लगाकर ग्रामीणों को सौंप दिया गया है.

जानकारी के अनुसार पासी टोला में पिछले एक माह से पानी की भारी किल्लत थी. इस समस्या को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने मुखिया से समन्वय कर संबंधित विभाग से संपर्क किया और नए चापानल की स्वीकृति करवाई. चापानल का विधिवत उद्घाटन कर उसे ग्रामीणों को सुपुर्द किया गया. अब पासी टोला के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.

नए चापानल के लगने से पूरे टोले में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया और नागेंद्र कुमार कुशवाहा को बधाई दी और आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में चापानल लगने से उन्हें बड़ी राहत मिली है. इस मौके पर कई ग्रामीण व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: Breaking News: रांची में युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.