अवैध बालू

अवैध बालू लदी ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर इंजन समेत फरार हुआ चालक, सोनुवा पुलिस ने की जब्ती

पश्चिमी सिंहभूम जिले की सोनुवा पुलिस ने अवैध बालू के काले कारोबार पर नकेल कसते हुए एक लावारिस बालू लदी ट्रॉली को जब्त किया है.

By : Ark Sahuliyar
अवैध बालू लदी ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर इंजन समेत फरार हुआ चालक, सोनुवा पुलिस ने की जब्ती

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले की सोनुवा पुलिस ने अवैध बालू के काले कारोबार पर नकेल कसते हुए एक लावारिस बालू लदी ट्रॉली को जब्त किया है. शनिवार तड़के हुई इस कार्रवाई में पुलिस गश्ती दल को देखकर ट्रैक्टर चालक चालाकी दिखाते हुए इंजन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि बालू भरी ट्रॉली को सड़क पर ही छोड़ दिया.

NH-320D पर बेगुना के पास हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना पुलिस शनिवार सुबह चक्रधरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग एनएच-320डी पर गश्त पर थी. इसी दौरान बेगुना गांव के समीप सड़क किनारे एक संदिग्ध ट्रॉली खड़ी पाई गई. जांच करने पर ट्रॉली में भारी मात्रा में अवैध रूप से उठाया गया बालू लदा मिला. गश्ती दल को आते देख चालक पुलिस से बचने के लिए आनन-फानन में ट्रॉली को इंजन से अलग कर इंजन लेकर भागने में सफल रहा.

खनन विभाग को दी गई सूचना
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू से लदी ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया और सोनुवा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है. मामले की आधिकारिक जानकारी जिला खनन विभाग को भेज दी गई है. खनन कार्यालय से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित वाहन मालिक और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

कारो नदी के अवैध घाटों से हो रहा खनन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के सख्त निर्देशों और पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मनोहरपुर, गोइलकेरा और गुदड़ी इलाके में प्रवाहित होने वाली कारो नदी के विभिन्न अवैध घाटों से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टरों के जरिए बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है, जिसे चक्रधरपुर और कराईकेला समेत आसपास के क्षेत्रों में खपाया जाता है. फिलहाल सोनुवा पुलिस भागे हुए ट्रैक्टर इंजन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है. साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य सफेदपोशों और माफियाओं की पहचान में जुट गई है.
 
संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.