Driving license camps launched at the panchayat le

पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर की शुरुआत, अब गांव में ही बनेंगे लाइसेस

पलामू के उपायुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज पंचायत भवन में दीप प्रज्वलित कर प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थ

By : Vaibhaw Vikram
पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर की शुरुआत, अब गांव में ही बनेंगे लाइसेस

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू के उपायुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने लेस्लीगंज पंचायत भवन में दीप प्रज्वलित कर प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया. इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय या शहरों के चक्कर न काटने पड़ें.

समय और धन दोनों की होगी बचत: -उपायुक्त
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन मात्र नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने जानकारी दी कि अब जिले में पंचायतवार (रोस्टर के अनुसार) शिविर आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी. उपायुक्त ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित करें और इस प्रक्रिया में उनका सहयोग करें.

लापरवाही पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस
उपायुक्त ने सभी वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना हेलमेट के वाहन चलाता दिखे, तो उसे जागरूक करना हम सब का कर्तव्य है. इसके साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. गंभीर यातायात नियमों को तोड़ने की स्थिति में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.

ऑन द स्पॉट मिले लर्निंग लाइसेंस
शिविर के दौरान उपायुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रमोद कुमार दास ने कई आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही उन्हें लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सौंपे. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी (BDO-cum-CO) जागो महतो, लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, राजहरा मुखिया आशा देवी, कुराईन पतरा मुखिया पूनम देवी, समाजसेवी छोटेलाल सोनी, बीरेंद्र कुमार राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में शराब बॉटलिंग प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय