डीटीओ ने तुबेद कोल माइंस में भारी वाहन चालकों व कर्मचारियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, किया जागरूक

By : News11 Bharat
डीटीओ ने तुबेद कोल माइंस में भारी वाहन चालकों व कर्मचारियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, किया जागरूक

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) उमेश मंडल के नेतृत्व में तुबेद कोल माइंस परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कोल माइंस में कार्यरत भारी वाहन चालकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सभी का केवल दायित्व ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. नियमों का कड़ाई से पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और यदि दुर्घटना होती भी है तो जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

उन्होंने चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें. इससे न केवल चालक स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रह सकेंगे. इस अवसर पर तुबेद कोल माइंस के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भारी वाहन चालक उपस्थित थे. सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़े: तमाड़ थाना प्रभारी पर महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य