साक्ष्य के अभाव में पत्नी के हत्या मामले का आरोपी पति बरी, अदालत ने सुनाया फैसला

By : Mansi Kumari
साक्ष्य के अभाव में पत्नी के हत्या मामले का आरोपी पति बरी, अदालत ने सुनाया फैसला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पत्नी की हत्या के आरोप में ट्रायल का सामना कर रहे आरोपी पति रजनीश पांडे को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया हैं. यह फैसला अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ चौधरी की अदालत ने सुनाया. ये मामला 6 अप्रैल 2022 का है, जिसने उस वक्त पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी.

प्राथमिकी के अनुसार, रजनीश पांडे और रश्मि के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप था कि पति रश्मि पर अवैध संबंधों का शक करता था और दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था. रश्मि ने प्रताड़ना से तंग आकर कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन घर टूटने के डर से वह सब कुछ सहती रही. आरोप था कि लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के बाद 6 अप्रैल 2022 की रात विवाद हिंसक हो गया और इसी दौरान रश्मि को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

हालांकि, लंबी सुनवाई के दौरान अभियोजन आरोपों को ठोस और पुख्ता साक्ष्यों के साथ साबित नहीं कर सका. अदालत ने गवाहों के बयानों और प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद यह पाया कि आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं. इसी आधार पर आरोपी पति रजनीश पांडे को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया.

यह भी पढ़े: भाजपा प्रदेश कार्यालय में BJP की महत्वपूर्ण बैठक, नगर निकाय और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य