रांची में भारी ठंड और शीतलहरी के मद्देनजर KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 12 से 14 जनवरी तक स्थगित

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जारी किया गया दिशा-निर्देश

By : News11 Bharat
रांची में भारी ठंड और शीतलहरी के मद्देनजर KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 12 से 14 जनवरी तक स्थगित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है. राँची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गयी है. जिसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दिशा-निर्देश जारी किया.

छात्रों/छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत्, राँची जिला अन्तर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में निम्नानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है:

कक्षा KG से कक्षा 06 तक* की पठन-पाठन कार्य दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेगा.

कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे* से संचालित किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे. सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें.

सभी अभिभावक, छात्र/छात्रा एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है  कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

यह भी पढ़ें: कंचन के शतक से बुधुडीह लेजेंड्स की बड़ी जीत, गांडेय को 78 रनों से दी शिकस्त

संबंधित सामग्री

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.