न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड की ओर से भारतीय सेना की 10 FD रेजीमेंट में 30 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार कौशल किशोर पाण्डेय (पिता स्व बैकुंठ नारायण पांडे) का स्वागत एवं सम्मान समारोह संत कोलंबस कॉलेज के सामने फायर ब्रिगेड के समीप आयोजित किया गया.
इस अवसर पर कौशल किशोर पांडे ने कहा कि जो मैं सेना से सीखा हूं उसको गांव समाज के युवाओं तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करूंगा साथ ही कहा कि संगठन में कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करता रहूंगा.
बताते चलें कि सदर प्रखंड के चंदवार गांव निवासी श्री कौशल किशोर पाण्डेय ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान खेल के क्षेत्र में Boxing Federation Cup एवं Army Championship में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर सेना का गौरव बढ़ाया.
इस अवसर पर उनकी माता द्रौपदी देवी ने कहा, “मेरा बेटा देश सेवा कर लौटा है, इसके लिए मुझे गर्व है. अब रिटायर्ड होने के बाद गांव और समाज की सेवा करेगा.”
वहीं पत्नी सुचिता पांडे ने स्वागत समारोह पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पति के सेवानिवृत्त होकर घर लौटने से उन्हें बेहद प्रसन्नता है.
इस अवसर पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा, “सूबेदार कौशल किशोर जी ने अपने जीवन के बहुमूल्य 28 वर्ष भारतीय सेना को समर्पित कर देश की सेवा की है. उनकी सेवा, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. सेवानिवृत्त सैनिक के जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत है.”
समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं सम्मान देकर सूबेदार कौशल किशोर जी का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, सचिव अवध कुमार भारती, उपसचिव रामानंदन मिश्रा, महामंत्री अजीत कुमार सिंह, प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, उप कोषाध्यक्ष शिवनंदन कुमार, पूर्व उप कोषाध्यक्ष वासुदेव साहू, मीडिया प्रभारी अजय प्रसाद, उप मीडिया प्रभारी भोलानाथ प्रसाद, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह एवं वीरेंद्र सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र गोप, मीडिया प्रभारी मनोज गोप, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष पवन शाहा, वरिष्ठ सलाहकार ह कैप्टन राजदेव प्रसाद "रिटायर्ड", कैप्टन निरंजन सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, सदस्य गौतम कुमार, मनोज कुमार यादव, किशोर कुमार यादव, शशि कुमार शर्मा , सफीक अंसारी, प्रवीण कुमार एवं महेंद्र कुमार मेहता , परमेश्वर कुमार यादव सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. अंत में संगठन की ओर से सूबेदार कौशल किशोर जी को उनकी गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
यह भी पढ़ें: देवघर एम्स की सुविधाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार से बिंदुवार मांगा जवाब