न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकटों की बिक्री का आज दूसरा दिन है. रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. दूसरे दिन भी टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमी काउंटर पर पहुंच रहे हैं. सुबह से ही टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है.
ऑफलाइन टिकट बिक्री सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. वहीं, ऑनलाइन टिकट खरीदने का विकल्प भी क्रिकेट प्रेमियों के पास मौजूद है. 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ है ओबीसी समाज का रांची बंद, प्रशासन अलर्ट