शारदीय नवरात्रि

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा समापन; 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  शक्ति की आराधना और आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र को लेकर सिमडेगा में तैयारियां तेज हो गई हैं. महज कुछ दिनों बाद मां दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय पर्व शुरू होने जा रहा है. इस वर्ष नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार मातारानी हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी, जिसे सुख, शांति, ज्ञान और समृद्धि का शुभ संकेत माना जाता है.

प्रिंस चौक शक्ति स्थल के आचार्य श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा महोत्सव का समापन होगा. उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है. नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार नौ दिनों तक अथवा प्रथम और अंतिम दिन उपवास रखते हैं.

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

आचार्य श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जब नवरात्र की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है, तो मां दुर्गा का आगमन हाथी पर माना जाता है. हाथी को ज्ञान, ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. ऐसी मान्यता है कि हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा का आगमन देश और समाज में सुख-शांति एवं आर्थिक समृद्धि का संदेश लेकर आता है.

नौ दिनों तक होगी मां के नौ स्वरूपों की आराधना

11 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के साथ कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा. इसी दिन मां शैलपुत्री की पूजा और चंडी पाठ का शुभारंभ किया जाएगा.

इसके बाद क्रमशः 12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी, 13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा, 14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा और 15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना होगी. 16 अक्टूबर को मां कात्यायनी तथा 17 अक्टूबर को मां कालरात्रि की आराधना की जाएगी.

17 अक्टूबर को नवपत्रिका स्थापना, प्रवेश, प्रतिमा आवरण तथा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा प्रारंभ की जाएगी. 18 अक्टूबर को मां महागौरी और 19 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी.

महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान

19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. सिमडेगा समयानुसार सुबह 6:15 बजे संधि पूजन तथा 6:59 बजे कूष्मांड बलिदान किया जाएगा. इसके बाद महानवमी पूजन और कुमारी पूजन का आयोजन होगा. शाम को मां की आरती और भोग निवेदन किया जाएगा.

विजयादशमी पर सिंदूर खेल और रावण दहन

20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर विशेष पूजा, मंत्रोच्चार, अपराजिता पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे. इस दौरान सिंदूर खेल का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा.

इसके बाद 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत समापन होगा.

नवरात्र को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पंडाल निर्माण, सजावट और धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से आने वाले दिनों में पूरा सिमडेगा भक्तिमय नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दो बाइकसवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, गंभीर रूप से घायल एक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

अरगोड़ा थाने में केस दर्ज, 30 सितंबर को व्हाट्सऐप पर मिला था मैसेज पैसे नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी<br/>

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

कोई भी नहीं योजना बनाने से पहले गंभीरता से अवश्य विचार करेंगे, आपका दिन मंगलमय हो

झारखंड के कई जिलों में मौसम में दिख रहा है बदलाव, फिर भी किसी बड़ी आकाशीय घटना के नहीं हैं आसार

झारखंड के कई जिलों में मौसम में दिख रहा है बदलाव, फिर भी किसी बड़ी आकाशीय घटना के नहीं हैं आसार

मौसम विभाग ने जारी नहीं की है कोई चेतावनी, कहीं-कहीं बूंदाबादी या फिर हल्की-फुल्की हो सकती है बारिश