न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से आयोजित क्रिकेट चयन प्रक्रिया डोरंडा के सेट सीताराम स्कूल में शुरू हो गयी है. इसमें अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक बालिका और 19 अंडर बालक बालिका वर्ग में चयन चल रहा है. इन पांच कैटेगरी में क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की तरफ से खेलने का अवसर मिलेगा. पूरे झारखंड से खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: बेरमो में अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त, सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई जारी