न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात राम प्रवेश सिंह के खिलाफ रांची के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने यह कार्रवाई उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर की है. मामले में डीएसपी पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं.
बताया जा रहा है कि राम प्रवेश सिंह वर्तमान में बोकारो में CCR डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं. उनकी पत्नी ने सदर थाना में शिकायत देकर पति पर कथित तौर पर मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- 3 हजार रुपये रिश्वत मामले में बैंक मैनेजर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि और सजा की रद्द