न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रातू में महिला को वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने के मामले में FIR दर्ज किया गया है. महिला ने रातू थाना में अज्ञात नंबर पर FIR दर्ज करवाई है. अब तक की जांच में झारखंड के बाहर से कॉल करने की बात सामने आ रही है. पीड़ित महिला ने एक अन्य महिला पर इस कांड में शामिल होने का आरोप लगाया. आपसी रंजिश के चलते साजिश के तहत अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल कर महिला को परेशान करने का आरोप लगाया गया. पीड़िता की लिखित शिकायत पर रातू थाना पुलिस ने तीन मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की है. रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक महिला को वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने, नग्न शरीर दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अभद्र बातें करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता स्वास्थ्य मंत्री के पूर्व आवास में तैनात सुरक्षा गार्ड की पत्नी है.
यह भी पढ़ें- बड़ी वारदात: घर में घुसकर चोरों ने युवती को बनाया बंधक, फिर 30 लाख नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार