विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाट बराकर डैम में मछली मारने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मछली मारने गए एक मछुआरे की बराकर नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गया रोड बरही निवासी बीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीरेंद्र कुमार रोज की तरह जवाहर घाट पर मछली मारने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गए.
घटना की सूचना बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार को दे दी गई है. गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है. इलाके में घटना के बाद से शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: मिड-डे मील के दौरान भर-भराकर गिरी वीरगढ़ा स्कूल की छत