प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के परसा गांव स्थित खेल मैदान में एएफसी पारसा के तत्वधान में आयोजित पांच दिवसीय कैश मनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन किया गया. टूर्नामेंट का फाइन मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया साथ ही अतिथियों द्वारा उनका उत्साहवर्धन भी किया. वहीं फाइनल मैच का शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान के बाद किया गया.
फाइनल मैच समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर परसा गांव के लोगों द्वारा इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करना काफी सराहनीय पहल है.ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन,टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है,खेल के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी युवा अपने कैरियर बना रहे हैं.
मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन होने से युवाओं को बेहतर मंच मिल सकता है.टूर्नामेंट का फाइनल मैच आर्यन क्लब रायकेरा बनाम सुमित ब्रदर्स इटकी के बीच खेला गया.दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया.खेल के दौरान कोई गोल नहीं होने पर प्लान्टी शूटआउट मुकाबले में सुमित ब्रदर्स इटकी की टीम ने आर्यन क्लब रायकेरा को एक गोल से पराजित कर जीत दर्ज करते हुए विजेता बनी.
वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष मीर आरिफ ने बताया कि पांच दिवसीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लिया.वहीं विधायक जिग्गा सुसारन होरो के द्वारा विजेता टीम इटकी को 50 हजार रुपये नगद राशि एवं आकर्षक शील्ड पुरस्कार में दिया,जबकि उपविजेता टीम रायकेरा प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने 30 हजार रुपये नगद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया.इसके अलावा प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली दो टीमों को भी 8-8 हजार रुपये नगद राशि प्रदान की गई.ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपनी फुटबॉल प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिला,आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे.
मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव,अभिषेक लकड़ा,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा, पंचू उरांव,रमेश उरांव,विनय उरांव,कमिटी अध्यक्ष मीर आरिफ,मीर मंसूर,साफिल फरास,शंकर उरांव,मीर अनवर,मीर जुलफान,चंगेज खान,मंगरा उरांव,मीर दुबराज,हकीम खान,मीर गुलजार,जाबू फरास,सोबराती अंसारी,दीपक उरांव,दिलीप उरांव,जमाल फ़रास,साबिर फ़रास,मकसूद अंसारी सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.