Accident

गांडेय में सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

गांडेय–अहिल्यापुर  मुख्य मार्ग पर गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुटो गांव में मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.

By : Ark Sahuliyar
गांडेय में सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय-अहिल्यापुर  मुख्य मार्ग पर गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुटो गांव में मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान रकसकुटो निवासी दिनेश मंडल के पुत्र प्रियांशु मंडल के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार गांव में महिलाएं और युवतियां करम डाली की पूजा-अर्चना कर रही थीं. इसी दौरान प्रियांशु पूजा देखकर सड़क पार कर अपने घर जा रहा था. तभी अहिल्यापुर की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया.

परिजन घायल प्रियांशु को इलाज के लिए गांडेय सीएचसी ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गिरिडीह रेफर कर दिया. बताया गया कि गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई.

घटना की सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां, ताराटांड़ थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था.