नृशंस हत्या

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल-डीजल डालकर लगा दी आज रामपुरहाट में इलाज के दौरान हुई मौत

आरोपी फरार, कार्रवाई में जुटी पुलिस, भाई के बयान पर थाने में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है<br/>

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल-डीजल डालकर लगा दी आज रामपुरहाट में इलाज के दौरान हुई मौत

न्यूज11  भारत

शिकारीपाड़ा/डेस्क: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चंदनगढ़िया गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डीजल छिड़क कर आग लगा दी. इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. दरअसल शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ही गन्दरकपुर गांव के रहने वाले अर्जुन राय की शादी दो साल पहले चंदन गढ़िया की रहने वाली शनिचरिया देवी से हुई थी. दोनों में अक्सर घरेलू विवाद होते रहता था. इधर शनिचरिया  देवी अपने मायके चंदनगढ़िया गांव गई हुई थी. बाद में पति अर्जुन राय भी वहां पहुंच गया.

बीती रात शनिचरिया देवी के पिता और भाई किशन राय एक रिश्तेदार के घर गए थे. घर में सिर्फ अर्जुन राय और उसकी पत्नी थी. इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन राय ने पत्नी पर घर मे रखा पेट्रोल डीजल डालकर आग लगा दी. वह धू धूकर जलने लगी तो घर के अगल-बगल वाले लोगों ने तुरंत उसके भाई और पिता को खबर कि वे दोनों जल्दी आए और नजदीक के पश्चिम बंगाल स्थित रामपुरहाट सदर अस्पताल में गंभीर अवस्था में उसे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

भाई किशन राय शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया और अपने अपनी बहन के मौत का जिम्मेदार उसके पति को ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की. भाई के बयान पर थाने में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है. 109 (1) ,117 (2) ,118 (2)/ 85 भारतीय न्याय संहिता की अंकित की गई है. .इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था और इसी में यह घटना घटी है उन्होंने बताया कि आरोपी अर्जुन राय फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का डुमरी में किया गया.भव्य स्वागत, MMDR संशोधन अधिनियम पर राज्य सरकार को घेरा

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.