पुलिस की अपील

गाय चोरी की सूचना के बाद अमलाबाद ओपी पुलिस की अपील, पशुओं को रात में घर में रखने की दी सलाह

पशुओं की सुरक्षा को लेकर सभी लोग विशेष सावधानी बरतें : पुलिस

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
गाय चोरी की सूचना के बाद अमलाबाद ओपी पुलिस की अपील, पशुओं को रात में घर में रखने की दी सलाह

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: बोकारो जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आए दिन गाय चोरी की सूचना सामने आ रही है. इसी क्रम में चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीतानाला गांव से भी गाय चोरी की सूचना मिली है. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है. इस संबंध में अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग अपने पशुओं को रात के समय खुले में या सड़क पर आवारा न छोड़ें तथा शाम होते ही अपने-अपने जानवरों को सुरक्षित घर में लाकर रखें. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. इसके अलावा किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर भी पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. अमलाबाद ओपी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर सभी लोग विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में झामुमो का आंदोलन तेज, खनिज अधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य