पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार एकदर्दनाक घटना में टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी 62 वर्षीय संदीप पाल की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई.

By : Ark Sahuliyar
विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार एकदर्दनाक घटना में टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी 62 वर्षीय संदीप पाल की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के अनुसार, संदीप पाल को गंभीर अवस्था में तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे. करीब 15 दिन पूर्व ही वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई के एक कॉलेज में छोड़कर लौटे थे. बेटी की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर वह काफी चिंतित रहते थे.

संदीप पाल टाटा स्टील के मर्चेंट मिल में चीफ पद पर कार्यरत रह चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ जमशेदपुर में रह रहे थे. उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिचितों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया.घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी.
 
संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.