संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: शहर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए कुण्ड मोहल्ला स्थित किराए के मकान से आरोपी सगुप्ता परवीन, मुस्कान परवीन, समीर आलम और शानू आलम को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं. बरामद सामान में लगभग 6.730 ग्राम का एक सोने का चेन व लॉकेट, 2.760 ग्राम का कान का टॉप्स और 3.440 ग्राम का एक अन्य कान का टॉप्स शामिल है.
पुलिस के अनुसार आरोपी समीर आलम और शानू आलम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ शहर थाना में पहले से मामला दर्ज है. कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप और शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: हटिया रेलवे स्टेशन से भरनो पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे आरोपी को दबोचा, नाबालिग लड़की भी बरामद