फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची ने होनहार छात्राओं को स्कॉलरशिप देकर किया सम्मानित

By : News11 Bharat
फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची ने होनहार छात्राओं को स्कॉलरशिप देकर किया सम्मानित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी, राँची द्वारा बुधवार को दो होनहार छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करते हुऐ उन्हें स्कालरशिप दी गई. पुंदाग निवासी रुक्सार परवीन एक राजमिस्त्री की होनहार बेटी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 96.20% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके और समाज का नाम रौशन किया. Little Angels School, Pundag की इस छात्रा ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि गरीबी कभी भी शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती. सीमित संसाधनों के बावजूद उसके पिता ने कड़ी मेहनत कर अपनी बेटी को बेहतर तालीम दिलाई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है.

इसी कड़ी में एक और प्रतिभाशाली छात्रा सबा परवीन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.40% अंक हासिल कर समाज का मान बढ़ाया. उनके पिता फुटपाथ पर फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2025 में उनकी बड़ी बेटी ने 98.6% अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था, जिसे संस्था द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था.

इन होनहार बेटियों की इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाइटी , राँची ने अपने “तालीमी तरक्की” और "शिक्षा को सम्मान"अभियान के तहत सराहनीय पहल की. संस्था ने पहली छात्रा को उर्सेलाइन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में नामांकन हेतु ₹20,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की, वहीं सबा परवीन को प्रोत्साहन स्वरूप ₹15,000 की छात्रवृत्ति देकर संत अलोइस इंटर कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित कराया. उस वक्त मौजूद सभी लोग भावुक हो गाएं जब रुक्सार पैरवीन चेक लेते समय भावुक हो कर नम आँखों से उन्होंने ने कहा की " मैं सोसाइटी का यह स्कालरशिप का हक अदा करुँगी और अच्छा रिजल्ट कर दिखाऊँगी.

इस मौके पर फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा, “तालीम ही वह ताकत है, जो इंसान को हर मुश्किल से निकालकर कामयाबी की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है. आज जिन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, वे पूरे समाज के लिए मिसाल हैं. हमें चाहिए कि हम अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि जब एक बेटी पढ़ती है तो पूरा परिवार और समाज तरक्की करता है. फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी हमेशा ऐसे ही होनहार बच्चों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करती रहेगी.”

वहीं सोसाइटी के सरपरस्त इरशाद अहमद ने अपने विचार रखते हुए कहा,“गरीबी कभी भी हुनर और काबिलियत के रास्ते में दीवार नहीं बन सकती, अगर हौसला मजबूत हो. आज जिन बच्चियों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे बच्चों को पहचानें और उन्हें सही दिशा देने के साथ-साथ सहयोग भी करें, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.”

सोसाइटी के महा सचिव कमर सिद्दीकी ने कहा की फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, राँची लगातार “तालीम की ताकत और शिक्षा को सम्मान” के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए समाज के कमजोर तबके के प्रतिभाशाली बच्चों को न सिर्फ पहचान दे रही है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए ठोस सहयोग भी प्रदान कर रही है. यह संस्था उन सपनों को उड़ान दे रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अक्सर अधूरे रह जाते हैं.

आज हमारी बेटियों की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए फ़क्र की बात है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिल जरूर मिलती है. इसी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष तनवीर अहमद , सरपरस्त एवं स्टेयरिंग कमिटी के सदस्य इरशाद अहमद , महासचिव कमर सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मृत्यु मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद व उपायुक्त

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित