चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला में गांजा तस्करी का हुआ पर्दाफाश

By : Mansi Kumari
चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला में गांजा तस्करी का हुआ पर्दाफाश

न्यूज़11 भारत
चक्रधरपुर/डेस्क:
चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की निगहबानी और पार्सल कर्मियों की मिलीभगत से सालों से चल रहे गांजा तस्तकरी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश जीआरपी की टीम ने कर दिया है. इस कारवाई में जीआरपी ने लगभग 120 किलो गांजा पकड़ा है जिसकी कीमत 35 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. रेलवे के उच्चाधिकारियों और आरपीएफ के जिम्मेदार लोगों को आगाह करता रहा कि गांजा तस्करी का यह खेल राउरकेला और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ अधिकारियों की जानकारी और मिलीभगत से चल रहा है. गांजा को संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से भेजने की तैयारी थी. इस बीच जीआरपी ने माल जब्त कर सबका खेल बिगाड़ दिया. स्टेशन पार्सल से बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी से आरपीएफ और रेलवे कॉमर्शियल कर्मियों की पोल तो खुल चुकी है लेकिन अब दोनों विभाग अपना-अपना दाग धोने में जुट गये है.

यह भी पढ़े: सरदार पटेल की 150वीं जयंती आज, PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य