घाघरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा घाघरा सिटी हॉस्पिटल - सिविल सर्जन शंभु चौधरी

By : News11 Bharat
घाघरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा घाघरा सिटी हॉस्पिटल - सिविल सर्जन शंभु चौधरी

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड के चपका में बुधवार को क्षेत्रवासियों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की सौगात मिली. जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी के आवास के समीप 10 बेड वाला अत्याधुनिक घाघरा सिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ हुई. इसके बाद सदर अस्पताल गुमला के सिविल सर्जन शंभू चौधरी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुशल एक्का, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी एवं प्रखंड प्रमुख सविता देवी जे एम एम के नेता अशोक उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया.

आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

अस्पताल के संचालक डॉ. जीवन प्रकाश ने बताया कि यहां मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए NICU गंभीर मरीजों के लिए ICU ट्रामा सेंटर हड्डी फ्रैक्चर सहित विभिन्न रोगों का इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.
 
24×7 सेवा, मुफ्त एंबुलेंस अस्पताल की ओपीडी और फार्मेसी चौबीसों घंटे खुली रहेगी. साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके.

अनुभवी डॉक्टरों की टीम

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है, जिसमें फिजिशियन डॉ. ललन कुमार सिंह, सर्जन डॉ. राहुल कुमार, फिजिशियन डॉ. अनिरुद्ध शामिल हैं.

लोगों में खुशी की लहर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर खुशी जाहिर की. लोगों का कहना है कि अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर आयुक्त को दिया विशेष सुझाव

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित