घाघरा: मानदेय नहीं, वेतन चाहिए, 4 दिसंबर को सभी स्कूलों में मिड डे मील पूरी तरह रहेगा बंद!

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगी रसोइया संयोजिकाएं

By : News11 Bharat
घाघरा:  मानदेय नहीं, वेतन चाहिए, 4 दिसंबर को सभी स्कूलों में मिड डे मील पूरी तरह रहेगा बंद!

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत
घाघरा/डेस्क:
 घाघरा सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) तैयार करने वाली झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन की घोषणा कर दी है. इसी क्रम में घाघरा मध्य विद्यालय परिसर में संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई.

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 4 दिसंबर 2025 को गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आयोजित किए जाने वाले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारी रहा. बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई और सभी सदस्यों ने एकजुट होकर विरोध को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

संघ की जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि रसोइया संयोजिकाओं के साथ लंबे समय से आर्थिक और सामाजिक अन्याय हो रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धरना उनकी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर है, जिनमें प्रमुख रूप से न्यूनतम वेतन लागू करना, ‘मानदेय’ सम्मानजनक वेतन देना, 10 माह की जगह 12 माह का वेतन लागू करना, तथा 5 लाख रुपये का निःशुल्क बीमा योजना जैसी मांगे शामिल हैं.

देवकी देवी ने कहा महज 4 दिसंबर को घाघरा प्रखंड के सभी स्कूलों में मिड-डे मील (MDM) पूरी तरह बंद रहेगा. यदि जिला प्रशासन समय रहते हमारी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो बच्चों के भोजन से जुड़ी किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.”

बैठक का संचालन प्रखंड अध्यक्ष संध्या देवी ने किया. मौके पर सारो किंडो, विजयलक्ष्मी देवी, बेचनी देवी, सुसनती देवी, सुरजमुनी देवी, भादो देवी सहित बड़ी संख्या में रसोइया संयोजिकाएं उपस्थित थीं. सभी ने अपनी मांगों की पूर्ति तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे, दरभंगा में एनडीए नेताओं ने दिया नया नारा

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय