न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरकर मौत हो गयी. मृतक गार्ड की पहचान धनपति महतो के रूप में हुई है.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धनपति महतो ड्यूटी में तैनात थे. इसी दौरान वह सीआईटी भवन के ऊपर लगे टंकी में पानी देखने गए थे कि पानी भरा है या नही. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गए. उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. गार्ड को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें: रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार