न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में अब चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर से सामने आई इस घटना से लगाया जा सकता है. यहां बकरी चोरी करने के लिए चोर किसी पुराने या छोटे वाहन का नहीं, बल्कि एक लक्जरी कार का इस्तेमाल करते नजर आए हैं. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
मामला शंकरपुर निवासी उमानाय प्रमाणिक की चार बकरियों से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि उमानाथ प्रमाणिक ने अपनी बकरियों को चारा खाने के लिए खुला छोड़ा था. सभी बकरियां विद्यासागर पल्ली के एक सुनसान रास्ते के पास चर रही थी. इसी दौरान सुबह सफेद रंग की एक लक्जरी कार वहां पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार को पीछे करते हुए गली के अंदर लाया गया. इसके बाद कार में बैठे व्यक्ति ने दरवाजा खोला और बकरी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करने लगा. जैसे ही बकरी कार के पास पहुंची. आरोपी ने उसे उठाकर गाड़ी के अंदर रख लिया और मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते पकड़ी गई युवती, पुलिस ने दबोचा