न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: मुबंई में गणेश उत्सव का रंग अब धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई अपने घर आए बप्पा को श्रद्धा और धूमधाम के साथ विदई दे रहा है. इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ऐक्ट्रिस को परिवार के साथ ढोल-नगाड़ों पर नाचते देखा जा रहा है. उनका यह भक्तिमय और मस्ती भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
Actor shilpa shetty Ganpati visarjan #shilpashetty #ganpativisarjan #ganeshfestival pic.twitter.com/GdgCgQyw7Q
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) September 15, 2026
शिल्पा हर साल गणपति उत्सव को इसी उत्साह के साथ मनाती हैं. और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने घर बप्पा का स्वागत किया और पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. वहीं, विसर्जन के दौरान शिल्पा ने पारिवारिक अंदाज में बप्पा की विदाई की. गणपति विसर्जन के मौके पर शिल्पा शेट्टी के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे. एक वीडियो में तो शिल्पा एक फैन के साथ भी थिरकती दिखीं. लोगों ने उनके इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर खूब प्यार बरसाया. गणपति बप्पा को विदाई देते हुए शिल्पा ने अगले साल फिर आने की कामना की. विसर्जन के साथ ही उन्होंने बप्पा से परिवार और सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.