गुमला: पालकोट के बघिमा में नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, खेल रहे बच्चों ने किसी के डूबने की दी थी जानकारी

By : News11 Bharat
 गुमला: पालकोट के बघिमा में नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, खेल रहे बच्चों ने किसी के डूबने की दी थी जानकारी

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

पालकोट/डेस्क: पालकोट प्रखंड की बघिमा पंचायत अंतर्गत रामा टोली में सोमवार को नदी में डूबने से 60 वर्षीय झरिया लोहरा की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक पेशे से किसान थे और पारंपरिक लोहार का काम भी करते थे.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को झरिया लोहरा घर के पास स्थित नदी में नहाने गए थे. काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे, तो वहां खेल रहे कुछ बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी कि नदी में कोई डूबा हुआ है. परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और झरिया लोहरा को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों (मुखिया और सरपंच) और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया. पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पलामू उपायुक्त ने पीएमश्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय, पांकी और प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया