गुमला: टांगीनाथ धाम में आदिम जनजाति समुदाय का वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न

By : News11 Bharat
गुमला: टांगीनाथ धाम में आदिम जनजाति समुदाय का वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

डुमरी/डेस्क:  टांगीनाथ धाम परिसर में सोमवार को आदिम जनजाति समुदाय द्वारा भव्य वन भोज कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा आदिम जनजाति समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान को लेकर जागरूकता फैलाना था.

कार्यक्रम में पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. उनके साथ प्रदेश कमिटी के संयोजक बिमल चंद्र असुर, हरेंद्र कोरवा, मंडवरी बिरहोर सहित कई सम्मानित सदस्य भी समारोह में शामिल हुए. अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया,

प्रदेश कमिटी के संयोजक बिमल चंद्र असुर ने मंच से सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, पेंशन एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर समाज के लोग अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं.

इस अवसर पर वक्ताओं ने आदिम जनजाति समाज के सामाजिक उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी. साथ ही समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया.

पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार और समाज दोनों के संयुक्त प्रयास से ही आदिम जनजाति समुदाय का समग्र विकास संभव है. उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान वन भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कर आपसी सौहार्द और

यह भी पढ़ें: धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026: महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया